ये भाजपा की खूबसूरती है एक सामान्य कार्यकर्ता को बनाया मुख्यमंत्री– विजय आचार्य, नेता सोहनलाल चांवरिया ने भजन लाल को दी बधाई
ये भाजपा की खूबसूरती है एक सामान्य कार्यकर्ता को बनाया मुख्यमंत्री– विजय आचार्य, नेता सोहनलाल चांवरिया ने भजन लाल को दी बधाई
आईरा समाचार बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री और दियाकुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीकानेर भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा नेताओ ने पठाके फोड़कर और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा ये भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व की खूबसूरती है जो पहली बार के विधायक और सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है कांग्रेस पार्टी में सदैव धन बल और परिवारवाद को प्राथमिकता मिलती है और भाजपा में एक साधारण परिवार से निकले कार्यकर्ता को शीर्ष पद पर विराजमान किया जाता है।
सोहनलाल चांवरिया दी बधाई: शहर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने बताया कि शहर जिला महामंत्री कन्हैयालाल लखन और मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है की राजस्थान की कमान शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक कार्यकर्ता की जो अहमियत होती है उसको देखते हुए राजस्थान का मुख्या चुना। बहुत-बहुत आभार शीश नेतृत्व का जो भारतीय जनता पार्टी की पहचान है कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की नीव है।