सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में बंद रहा बीकानेर सर्व समाज ने निकाला जुलुस,कलक्टरी में किया प्रदर्शन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में बंद रहा बीकानेर सर्व समाज ने निकाला जुलुस,कलक्टरी में किया प्रदर्शन।
आईरा समाचार अख्तर इक़बाल बीकानेर बीकानेर । श्री राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के विरोध का भारी आक्रोश के बीच बीकानेर बंद का व्यापक असर दिखा। राजपूत समाज के आव्हान पर इस हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज ने बीकानेर बंद का समर्थन किया। आक्रोश की लपटे बीकानेर शहर से लेकर गांवों कस्बों तक उठती नजर आई। जिलेभर में सर्व समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने तथा राजस्थान में गैंगस्टरों का सफाया करने की मांगी की। । बंद के चलते शहर में देर अपरान्ह तक बाजारों में दुकानों के ताले नहीं खुले। बुधवार सुबह शहर की कईएम रोड़,फड़ बाजार,स्टेशन रोड़,दाऊजी रोड़,कोटगेट सहित मुख्य बाजार की दुकानें बंद रही। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी भारी जाब्ते के साथ शहर में जगह-जगह गाड़ी लेकर गश्त कर रहे थे। शहर में किसी भी प्रकार की अशांति का माहौल पैदा नहीं हो, इसके लिए अनेक जगह पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए। बुधवार सुबह करीब दस बजे बीदासर हाउस में क्षत्रीय सभा और श्री राष्ट्रीय करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, राजपूत समाज के युवक, जनप्रतिनिधि के अलावा सर्व समाज के लोग भी एकत्रित हुए। जिन्होंने घटना की घोर निंदा की है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर में कई निजी स्कूल भी बंद रहे। हालांकि सर्व समाज के आव्हान पर व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद को समर्थन देने के कारण बाजार पहले से ही बंद नजर आए।इस दौरान निजी शिक्षण संस्थान एसोसिएशन के आह्वान पर सभी स्कूलों में अवकाश रखा गया।इसके बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गो पर दुकाने प्रतिष्ठान खुले होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे बंद समर्थकों ने दुकानों प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया। क्षत्रीय सभा और करणी सेना कार्यकर्ताओं कई जगहों पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान बिदासर हाउस से विरोध रैली निकाली गई,नारेबाजी के साथ रवाना हुई इस रैली में भारी तादाद में शामिल युवाओं ने आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्टरी में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय सभा,श्री राजपूत करणी सेना और श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा । 
बीकानेर में ये लोग रहे प्रदर्शन में शामिल
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन में क्षत्रीय महासभा के संभाग अध्यक्ष करण प्रताप सिंह,श्री राष्ट्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रायसर, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी,पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह स्याणी, सावधान इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया,भाजपा नेता भगवान सिंह मेडतिया,दिलीप सिंह मेलिया,पूनम सिंह सोढा,रणवीर सिंह नोखड़ा,राजा किशन सिंह बीदासर,संदीप सिंह बीदावत,नंदू सिंह फौजी,फिरोज भाटी,आजम खां,इकबाल मलवान,डॉ.सिद्धार्थ असवाल,सुरेन्द्र सिंह शेखावत,गजेन्द्र सिंह,गजेन्द्र सिंह सांखला समेत सर्वसमाज के प्रतिनिधि शामिल थे।
–नोखा में लगाया जाम,सभा कर विरोध जताया
गोगामेडी हत्याकांड के विरोध में बुधवार को नोखा में सभी बाजार रहे बंद, सर्व समाज की ओर से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सभा की गई। सभा में पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई ने सरकार से दोषियों पर अविलंब कारवाई की मांग के साथ दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार को एक लाख रु की सहायता देने की घोषणा की । सर्व समाज की ओर से कस्बे के नवलीगेट पर धरना लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोका गया,घंटाघर पर सभा का आयोजन हुआ,सुखदेव सिंह की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की,घंटाघर पर सवाईसिंह चरकड़ा, पार्षद जेठूसिंह राजपुरोहित, प्रताप सिंह, महेंद्र संचेती, जगदीश भार्गव, पुखराज सुथार ने आंदोलकारियों को सम्बोधित किया।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की कड़ी निंदा
राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर भाजपा ने कड़ी निंदा की है भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने 5 वर्षों तक कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया था,अब जाते जाते इस सरकार ने एक वीर सामाजिक योद्धा की बलि ले ली राजस्थान पुलिस से अविलंब हथियारों की गिरफ्तारी कर इन्हें फास्ट ट्रेक कोर्ट से फांसी की सजा दिलाने की मांग की है महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि अपराधी और सामाजिक तत्वों के प्रति भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है और राजस्थान में सरकार बनते ही इनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नेता हनुमान सिंह चावड़ा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, गोकुल जोशी, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास ने भी इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा की है।

