Logo

दीपावली के दूसरे दिन रामा-श्यामा का दौर चला, जस्सुसर गेट स्थित देवश्री के निवास पर रही भीड़

दीपावली के दूसरे दिन रामा-श्यामा का दौर चला,
जस्सुसर गेट स्थित देवश्री के निवास पर रही भीड़

आईरा समाचार बीकानेर।  कांग्रेस , भाजपा , आरएलपी,आप, बहुजन समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारो ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने आवास स्थित मतदाताओं की नब्ज भी टटोलते हुए सोमवार की सुबह से ही शाम तक अपने क्षेत्र के मतदाताओं से रामा श्यामा के तौर पर उनसे मेल-मुलाकातों करते रहे। पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत सोमवार को दिनभर रामा-श्यामा का दौर  रहा । इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से गले मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आमजन और अपनी ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उन्हें दिपावली की शुभकामनाएं दे रहे थे।इस अवसर पर बीकानेर के समाजसेवी, भामाशाह और गोसेवक देवकिशन चांडक ‘देवश्री’ के निवास स्थान जस्सुसर गेट स्थित राजकुमार मोदी, रमेश खत्री, विजय उपाध्याय, नित्यानंद पारीक, शांति लाल शर्मा, श्याम सुंदर चांडक, लोकेश मोदी, आशीष स्वामी, दीपक मोदी,   विक्की बोस, श्याम सुंदर सांखला,विमल किराडू, खोपड़ी महाराज, रामलाल, अशोक सारस्वत, अशोक आचार्य, त्रिलोक सिंह चौहान, विजय सिंह बिदावत,जय सिंह चौहान सहित आदि शहर के गणमान्य लोग दीपावली की रामा-श्यामा करने के लिए उनके के निवास स्थान पर पहुंचे थे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.