बीकानेर असली नोट लेकर थमा दिए नकली नोट
असली नोट लेकर थमा दिए नकली नोट
आईरा समाचार बीकानेर। शहर में असली नोटों की जगह नकली नोट थमाने का मामला उजागर हुआ है। मामला को हजार दो हजार का नहीं बल्कि 1.70 लाख रूपये का है। इस मामले को लेकर हदां निवासी दुर्गेश नाई ने आरोपी भवानी सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दुर्गेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसे कार्यक्रमों के लिए नए नोट की जरूरत थी। उसने 100 और दो 200 रुपए की गड्डी के लिए अपने परिचित भवानी सिंह से आग्रह किया। भवानी सिंह ने उसे नोट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। रविवार की शाम उसे पूगल फांटे के पास बुलाया। यहां उसे सौ रुपए और दो सौ रुपए की गड्डियां देकर एक लाख सत्तर हजार रुपए ले लिया। दुर्गेश ने पांच-पांच सौ रुपए के नोट देकर गड्डियां ली और उसे चैक करने लगा। इस पर भवानी सिंह ने ये कहते हुए गड्डियां देखने से रोक दिया कि आचार संहिता के चलते चैकिंग चल रही है, कोई सीज कर देगा। इस पर दुर्गेश ने भी रुपए गिने नहीं और गड्डियां लेकर घर चला गया। गांव में जब उसने ये नोट संभाले तो होश उ? गए। गड्डी के ऊपर असली नोट था लेकिन नीचे सभी नोट मनोरंजन बैंक के थे। जो पूरी तरह फर्जी थे। दुर्गेश का आरोप है कि इस तरह भवानी ने उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।