Logo

Bikaner हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास ने भरा पर्चा

हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास ने भरा पर्चा

आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर में पर्चा दाखिल करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बीकानेर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां व्यास ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर व्यास ने इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मौजूदा मंत्री डॉ बीडी कल्ला को घेरते हुए उन पर कई आरोप लगाए।ओर कहा जिस तरह का जनसैलाब आज बीकानेर पश्चिम  विधानसभा क्षेत्र की सड़को पर देखने को मिला है ये जनसैलाब गवाह है कि बीकानेर शहर की पश्चिम विधानसभा सीट पर भाजपा हजारों वोटो से जितेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ,ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर ,महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, भाजपा नेता  सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व नगर विकास न्यास चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा नेता एडवोकेट सुरेश शर्मा,किसन चौधरी, जोगेन्दर शर्मा, राजकुमार पारीक, सलीम अजमेरी, मोहम्मद हुसैन डार, अरूण आचार्य, महेश व्यास, हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, दीपक पारीक,  इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, अनुदेवी सुथार,  अशोक प्रजापत,  कुणाल कोचर,   अविनाश जोशी,  ओम सोनगरा,  मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, कपिल शर्मा, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, अभय पारीक, मुकेश ओझा, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, वेद व्यास, सोहन लाल चांवरिया के साथ हजारों की संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.