बीकानेर की पूर्व सीट से कांग्रेस की ओर से महावीर रांका के नाम की चर्चा सूत्र
कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में फिर पूर्व सीट से महावीर रांका का नाम आया सामने
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। 30 अक्टूबर। अभी अभी राजनैतिक उच्च सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के शेष रहे 105 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रही केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट पर कांग्रेसी प्रत्याशी को लेकर फिर चर्चा हुई है, जिसमें टिकट से वंचित भाजपा नेता महावीर रांका को पार्टी जोईन करवाकर पार्टी प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया बताते है, साथ में रांका को प्रत्याशी बनाने के बाद की स्थितियों पर भी चर्चा करके पार्टी कार्यकर्ताओं के विद्रोह से निपटने के उपायों पर भी गहन चर्चा हुई बताते हैं। कुल मिलाकर जैसी कि जानकारी मिली है कि करीब करीब रांका के नाम पर सहमति बन गई है, इसके बावजूद पार्टी हाईकमान माना नहीं तो फिर यशपाल गहलोत या कौशल दुग्गड में से किसी एक के नाम की घोषणा कर दी जायेगी, इन दोनों में से किसके नाम की घोषणा होगी, यह निर्णय प्रदेश नेताओं पर छोड़ दिया गया है।
अगर कांग्रेस पार्टी पूर्व महापौर को पूर्व से टिकट देती है,तो इस बार ये सीट कांग्रेस के खाते में 99%जा सकती है। क्योकि समाज सेवा में रांका कोई मुकाबला नही कर सकता

