रूकी ही टिकटों के दावेदार हुए बैचेन बीकानेर मे कांग्रेस की छह और भाजपा की ओर से दो सीटों पर घोषित होने है प्रत्याशी
रूकी ही टिकटों के दावेदार हुए बैचेन बीकानेर मे कांग्रेस की छह और भाजपा की ओर से दो सीटों पर घोषित होने है प्रत्याशी
आईरा समाचार बीकानेर। विधानसभा चुनावों के रण में बीकानेर जिले की सात सीटों में से भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इनमें भाजपा ने श्रीकोलायत-खाजूवाला तथा कांग्रेस ने बीकानेर पश्चिम,बीकानेर पूर्व,नोखा,लूणकरणसर ,खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ की टिकटे अब तक रोक रखी है। रूकी हुई टिकटों के कारण इन सीटों के दावेदारों की बैचेनी बढ़ी हुई है। इनमें दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेता शामिल है। इससे कयासों, अटकलों और चर्चाओं का बाजार गर्मागर्म हो गया है । जानकारी में रहे कि कांग्रेस की पहली सूची में बीकानेर के दोनों कैबिनेट मंत्रियों डॉ.बीडी कल्ला और गोविन्दराम मेघवाल का नाम नहीं आया,वहीं भाजपा खेमें में कोलायत सीट से उम्मीदवारी की बाट जोह रहे पूर्व दिग्गज मंत्री देवीसिंह भाटी की टिकट भी अटकी हुई । इसी तरह खाजूवाला सीट से भाजपा के डॉ.विश्वनाथ मेघवाल और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का नाम सुर्खियों में है,लेकिन पार्टी की पहली और दूसरी लिस्ट में खाजूवाला की टिकट घोषित नहीं की। कांग्रेस की ओर से श्रीडूंगरगढ़ में टिकट के लिये सबसे ज्यादा मारामारी है,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा समेत पार्टी के कई नये दावेदारों ने टिकट के जोर लगा रखा है,लेकिन पार्टी की पहली लिस्ट में इस सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया। फिलहाल सबसे ज्यादा हॉट बनी नोखा सीट से कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नि श्रीमति सुशीला देवी को टिकट देने की अटकलें चल रही है,लेकिन पहली सूचि में नोखा का नाम नहीं आया। कांग्रेस की पहली सूचि में लूणकरणसर का नाम भी नहीं आया जहां से करीब एक दर्जन दावेदारों ने पार्टी टिकट के लिये ताकत झोंक रखी है।

