Logo

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वैध मघाराम शर्मा एवं रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर तेलचित्र पर पुष्पांजलि कर स्वतंत्रता सेनानी रामनारायण शर्मा की धर्मपत्नी कमला देवी से आशीर्वाद लिया

आईरा समाचार बीकानेर पश्चिम भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास जस्सुसर मंडल में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वैध मघाराम शर्मा एवं रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर तेलचित्र पर पुष्पांजलि कर स्वतंत्रता सेनानी रामनारायण शर्मा की धर्मपत्नी कमला देवी से आशीर्वाद लिया।आज दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि जस्सुसर मंडल क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर बीकानेर पश्चिम भाजपा प्रत्याशी जेठानंद जी व्यास ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।बीकानेर में सबसे पहले तिरंगा झंडा लहराने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वैध मघाराम शर्मा एवं रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानियों के तेल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।स्वतंत्रता सेनानी रामनारायण शर्मा जी की 92 वर्षीय धर्मपत्नी कमला देवी शर्मा जी को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी शर्मा ने कहा कि बड़ी मुश्किलों से हमने आजादी प्राप्त की है। हमारे परिवार ने अंग्रेजों के बहुत जुल्म झेलें है और हमने भारत देश के लिए कर्तव्य निभाया। जेठानंद जी को जनता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।इस मौके पर उपस्थित जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, भाजपा बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी जेठानंद व्यास,राजकुमार पारीक, महामंत्री बलदेव स्वामी, चोरूलाल सुथार,अरविंद किशोर आचार्य, डॉ मीना आसोपा, विजयलक्ष्मी हिम्मतासर, श्याम सुंदर सोनी,दिनेश चौहान, पत्रकार मोहनलाल शर्मा ,भोजराज शर्मा, शांतिलाल शर्मा ,गणेश शर्मा, रामकुमार व्यास ,सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।जानकारी एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा अध्यक्ष जस्सूसर मंडल शहर बीकानेर
9413883064 9057502004

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.