Logo

बीकानेर,श्रद्धामयी माहौल में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस आईजी ने दिया कृतव्यनिष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी का संदेश

श्रद्धामयी माहौल में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस
आईजी ने दिया कृतव्यनिष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी का संदेश
आईरा समाचार बीकानेर। पुलिस शहीद दिवस शनिवार को जिला पुलिस लाईन में श्रद्धामयी माहौल में बनाया गया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर आईजी ओमप्रकाश,एसपी तेजस्वनी गौतम समेत एएसपी,डीएसपी और तमाम थाना प्रभारियों ने ने शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने फायरिंग कर शहीदों को सलामी दी और उनको याद किया। इस मौके  पर पौधारोपण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस के शहीदों का श्रद्धामयी स्मरण करते हुए आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि भारतीय पुलिस के शहीद हुए जवानों की याद में हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है जिसके तहत जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद आईजी ने पुलिस जवानों को ईमानदारी और कृतव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने के साथ स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.