बीकानेर बाड़े में बरामद किया अवैध गैस सिलेण्डरों का जखीरा
बाड़े में किया अवैध गैस सिलेण्डरों का जखीरा
आईरा समाचार बीकानेर। शहर में बड़े पैमाने पर हो रही रसोई गेस सिलेण्डरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को रसद विभाग की टीम ने सिने मैजिक रोड़ पर एक बाड़े में दबिश देकर मौके पर भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेण्डरों का जखीरा बरामद किया जो हलवाईयों और मिठाई विक्रेताओं के कारखानों में सप्लाई किये जा रहे थे। टीम ने मौके पर घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों के साथ रिफलिंग का सामान भी बरामद किया है। रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ एवं प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्यवाही में सिने मैजिक के सामने वाली गली के एक बाड़े में 122 घरेलू एवं 12 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किये गये है। कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद दिनेश कुमार कुम्हार से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार मौके पर बरामद सिलण्ेडर कई कंपनियों जिन्हें जब्त कर रूद्र भारत कंपनी के सुपुर्द कर सिलेण्डर से भरी गाड़ी को गंगाशहर थानापुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रसद विभाग की टीम और पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है

