लाइसेंस वाले हथियार तुरन्त जमा करवाये थाने,प्रशासन-पुलिस के रिकॉर्ड में नहीं है ‘सैंकड़ों अवैध लाईसेंसी हथियार
आईरा समाचार बीकानेर। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद जिले में लाइसेंसी हथियार थानों में जमा कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में सख्त हिदायत दे रखी है कि लाईसेंसी हथियार जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाये। मगर चौंकाने की बात तो यह सामने आई है कि जिला प्रशासन के पास लाईसेंसी हथियारों का पुख्ता रिकॉर्ड ही नहीं है। बीकानेर मेें ऐसे अनेक हथियारधारी है जिन्होने नागालैण्ड समेत दूसरे प्रांतों से लाईसेंस ले रखे है,जो जिला प्रशासन और पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। जानकारी में रहे पिछले विधानसभा चुनावों में भी यह मामला सामने आया था। जानकारी में रहे कि नागालैण्ड के लाईसेंसी हथियारो का मामला भी नया शहर थाने में दर्ज है। मामले की जांच में खुलासा हुआ था कि बीकानेर जिले में ढाई सौ से ज्यादा ऐसे लोगों है जिन्होने नागालैण्ड से अवैध तरीके से हथियार लाईसेंस बनाये थे,इनमें कई हिस्ट्रीशीटर और माफिया श्रेणी के लोग भी शामिल थे। हालांकि पुलिस का दबाव बढऩे पर कई लोगों ने अपने लाईसेंस संबंधित थानों मेें सरेण्डर कर दिये और कई जनों को पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर सलाखो के पीछे भी पहुंचाया था। लेकिन इनमें से तकरीबन डेढ सौ लोगों ने ना तो अपने लाईसेंस सरेण्डर किये और ना ही प्रशासन के रिकॉर्ड में दर्ज कराये। इस मामले की पड़ताल में सामने आया है कि जिला पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिलेभर में कुल 3703 लोगों के पास लाईसेंसी हथियार है,इनमें करीब ढाई हजार के करीब लोग अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवा चुके है । शेष बजे लाईसेंसधारी लोगों के हथियार जमा कराने का काम चल रहा है । इसके लिए कलेक्टर ने लोगों को 16 अक्टूबर तक का समय दिया है।

