Logo

हाईवे पर बेकाबू रफ्तार में आये ट्रक ने आगे चल रही कार के मारी टक्कर

आईरा समाचार बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ इलाके में रविवार की देर रात हाईवे पर बेकाबू रफ्तार में आये ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक समेत चार जने चोटिल हो गये,गनीमत रही किसी के ज्यादा चोट नहीं आई।  यह हादसा देर रात बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर सेसोमू स्कूल के पास हुआ। हरियाणा नम्बर की कार बीकानेर की ओर जा रही थी। देर रात 1.30 बजे हुई दुर्घटना में एक युवक को ज्यादा चोट लगी है। हादसे के बाद एक बार तो रास्ता जाम हो गया। फिर लखासर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेन से कार को सडक़ से हटाया। इसके बाद ही रास्ता साफ हो सका। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त करके थाने ने खड़ा किया है। थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि कार में सवार किसी भी सवारी के इतनी चोट नहीं थी कि अस्पताल पहुंचाना पड़े,सभी सुरक्षित हैं। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की है। अब तक श्रीडूंगरगढ थाने में इस हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.