Logo

इ़करा बिस्मि रब्बिकल्लजी खलक़,बच्चों को दुनियावी तालीम भी बहुत जरूरी-मकसूद अहमद,बीकानेर

आईरा वार्ता बीकानेर।इ़करा बिस्मि रब्बिकल्लजी खलक़ उमर-ए-फारूक खिदमतगार सोसायटी रामपुरा बस्ती  बीकानेर की जानिब से दिनी व दुनियावी तालीम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना इरशाद मौलाना थे। अध्यक्षता पूर्व महापौर हाजी मकसूद ने की। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर इस्लामुद्दीन मौलाना, इरफान चिश्ती मौलाना ,इमदादुल्लाह बासित, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल मजीद खोखर, सी.एम.एच.ओ. डॉ. मोहम्मद अबरार पवार, समाजसेवी इकबाल समेजा ,लियाकत अली ठेकेदार, पूर्व आयुक्त नगर निगम ताज मोहम्मद राठौर सहित आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी ने दिनी एवं दुनियावी तालीम में अव्वल दर्जा प्राप्त छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर ने हाजी मकसूद ने अपनी बात रखते हुवे कहा हमें अपने बच्चों को दिनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी दिलानी चाहिए। जिस इंसान के पास दिन और दुनिया दोनों तालीम होगी वह इंसान कभी भी पीछे नहीं रह सकता। हमारे इदारों से आलीम भी निकले मुफ्ती भी निकले मालवी भी निकले क़ारी व हाफिज भी निकले साथ ही साथ इन इदारो से आई.ए.एस. आई.पी.एस.आर.ए.एस. डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक भी बनकर निकले इस के लिये हमें चाहिए हम इन तीन नारों को आम करें 1:-आधी रोटी खाएंगे बच्चों को
पढ़ाएंगे
2:- शादी विवाह में कम खर्च
करेंगे बच्चों को पढ़ाएंगे
3:-फिजूल खर्ची बचाएंगे बच्चों
को पढ़ाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.