Logo

Bikaner,बेरोजगार विद्यार्थी मित्रों ने किया कलक्टरी पर अद्र्धनग्न प्रदर्शन

बेरोजगार विद्यार्थी मित्रों ने किया कलक्टरी पर अद्र्धनग्न प्रदर्शन
आईरा समाचार बीकानेर,बीकानेर। संविदा सेवा नियम 2022 में शामिल होने से वंचित रहे बेरोजगार विद्यार्थीमित्रों  ने सोमवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारे लगाते नियुक्ति देने की मांग की।  विद्यार्थि मित्र शिक्षा निदेशालय से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शिक्षा निदेशालय में हम पिछले 28 दिनों से धरने पर बैठे है पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अशोक जी का बयान था कि आप मांगते हुए थक जाएंगे में देते हुए नहीं आज हम मांगते थक गए है और आप देते हुए रुक गए है। अगर हमारी मांगे जल्द नही मानी गई तो दो दिन भूख हड़़ताल ओर उसके बाद आमरण अनशन किया जाएगा। विद्यार्थि मित्रों ने प्रदर्शन  कर कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, को ज्ञापन देने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.