Logo

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन कवि शर्मा बने अभियान के अध्यक्ष

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन कवि शर्मा बने अभियान के अध्यक्ष

आईरा समाचार लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता राजीव सिंह ने बताया कि रविवार को अभियान की बैठक अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा की अध्यक्षता में संजीवनी हॉस्पिटल प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें अभियान की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में कवि हरीश शर्मा को अध्यक्ष, महावीर नायक बगड़ी, मयंक शर्मा, हितेश शर्मा व सायर सिंह को उपाध्यक्ष, कवयित्री डॉ.निरुपमा उपाध्याय को महासचिव, विनित सोनी को सचिव, आकाश झुरिया को कोषाध्यक्ष, अनमोल सुरेका को सह – कोषाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शर्मा को मीडिया प्रभारी, ललित चंदेलिया को सह-मीडिया प्रभारी, राजीव सिंह को प्रवक्ता व प्रदीप पारिक को सह-प्रवक्ता बनाया गया। इस दौरान टीम सदस्यों द्वारा अभियान की ओर से किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.