Logo

बीकानेर गोचर को समर्पित है मेरा पूरा जीवन : (देवश्री)चांडक

आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर के पूगल रोड़ मार्ग स्थित गंगा पिंजरापोल गौशाला में सोमवार को लापसी महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजन के दौरान समाजसेवी देवकिशन चांडक देवश्री ने बताया कि हर व्यक्ति को गोचर विकास में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए ।
ओर  मेरा पूरा जीवन पर्यावरण संरक्षण और गोचर विकास में समर्पित रहेगा। में गोचर सुरक्षा, चारागाह विकास और पेड़ लगाने की दिशा में  लगातार अपनी टीम के साथ सेवाएं देता रहूंगा। वहीं दूसरी ओर गंगा पिंजरापोल गोऊ शाला में प्रतिदिन गो माता के लिए गुड़ शर्बत का आयोजन गो भक्तों की कृपा से एवं सुप्रशिद्ध समाज सेवी देवकिशन चांडक के सानिध्य में हो रहा है ,गो भक्त ,भजन गायक नारायण बिहाणी  ने महाप्रसादी के दौरान गो माता को समर्पित भजन सुनाए ।इस पावन अवसर पर श्री शिवेंद्र स्वरूप जी महाराज  ने गौशाला में पधार कर अनुग्रहित किया और सभी गौ भक्त को आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, भाजपा नेता विजय उपाध्याय, राजकुमार मोदी, दीपक मोदी, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर चांडक, खोपड़ी महाराज सहित अनेक गौभक्त महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.