Logo

बीकानेर,अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाने पर कोलायत विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ पर खुशी जाहिर की

अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाने पर कोलायत विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ पर खुशी जाहिर की।

आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर से लोकसभा के सांसद अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय संसदीय कार्य  एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार का दायित्व मिलने पर बीकानेर जिले की श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की ।भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष चैन सिंह राजपुरोहित ने बताया की आज भारत में बीकानेर के लाडले नेता का कानून मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने कोलायत में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके वहीं से जुलूस निकालकर झझू सर्किल तक आए ।वही कोलायत के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की बीकानेर में उच्च न्यायालय की बेंच आने के रास्ते अब और आसान हो गए हैं और अधिवक्ताओं को अब इसको लेकर अब ज्यादा सघर्ष नही करना पड़ेगा ।खुशी जाहिर करने में इस दौरान भाजपा नेता चम्पा लाल गेधर, जिला महामंत्री मोहन लाल ढाल , मंडल अध्यक्ष छगन लाल प्रजापत,   मंडल महामंत्री धर्मवीर गिरी, खियाराम सैन शिक्षाविद  , सुंदर लाल कांटिया पंचायत समिति सदस्य,  अशोक मेघवाल चानी, सवाई सिंह राजपुरोहित  ,  ओमप्रकाश सोनी छात्र संघ अध्यक्ष  , सुगना राम सरपंच ,  राहुल प्रजापत जितेंद्र प्रजापत प्रभु राम खारी जेठाराम पंवार ,सिया राम मेघवाल ,सुगनाराम मेघवाल ,दुर्गाराम ,सुंदर राम ,जय किशन मेघवाल, किशन लाल प्रजापत ,भंवरलाल प्रजापत, एडवोकेट ओम प्रकाश जोरू ,राम मेघवाल ,सियाराम ,जयराम ढाल , भुरा राम एडवोकेट , जितेंद्र सरपंच प्रतिनिधि,   सहित सैकड़ों  कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुवे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.