Logo

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में पीएम मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुना

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में पीएम मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुना

आईरा समाचार बीकानेर। दिनांक 30.04.2023 रविवार म केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को सांसद सेवा केन्द्र में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सुना । रविवार के कार्यक्रम में बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।  केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया की मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम आमजन में बहुत लोकप्रिय हो चुका है, इस कार्यक्रम को 100 करोड से ज्यादा लोगों ने एक बार जरूर सुना है।  मन की बात आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक अत्यन्त ही लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसके माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री भी नरेन्द्र मोदी देश की जनता से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टुबर 2014 को किया गया।   केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र निर्माण करना है।  कार्यक्रम के अन्त में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने देवतुल्य जनता के साथ प्रेम भरा गीत प्रस्तुत किया ।  आज के कार्यक्रम में किशनाराम गोदारा, सम्पत पारीक, महावीर सारस्वत,रोडा, कैलाश जाजडा, डाॅ.अशोक मीणा, शिवजी कलाकार, महावीर सिंह चारण, उस्मान गिनी, विनोद गिरी गुसांई, डाॅ. बेगाराम बाना, जगदीश सोलंकी, मोहन कस्वां, सुनील मेघवाल, प्रदीप उपाध्याय, प्रतीक स्वामी, किशोर आचार्य, माणक कुमावत, बजरंग सोखल, विकास सियाग, अशोक जनागल, अनूप गहलोत, रमेश ज्याणी, श्याम मोदी, शिवशंकर मेघवाल, राजेश पंडित, फिरोज कोहरी, सुनिता हाटिला, आशा देवी, राजकुमार प्रजापत, कन्हैयालाल कडेला, राजकुमार पारीक सहित आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.