गहलोत की योजनाओं से खुश होकर नाचने गाने लगी 80 वर्ष की दादी,
आईरा समाचार बीकानेर जादूगर का जादू , दादी खुशी से नाच उठी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होंगे. इस चुनावी साल में सीएम गहलोत ने वोटरों तक पहुंचने के लिए महंगाई राहत शिविर का मास्टरस्ट्रोक चल दिया है
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत कैंप के जरिए अपना और अपनी सरकार का दम दिखा रहे हैं. इन शिविरों में पहले ही दिन से प्रदेशभर में आम जनता की भारी भीड़ दिख रही है. राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी 10 योजनाओं के लिए आम जनता रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच रही है. सीएम गहलोत का 10 के दम की चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है.
राजस्थान देलवाड़ा पंचायत समिति का है वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग 80 साल की महिला महंगाई राहत शिविर में नाचती गाती नजर आ रही हैं. महिला का नाच गाना खत्म होता है, उसी दौरान महंगाई राहत कैंप में मौजूद सभी अधिकारी व आम जनता ताली बजाने लगती है. इस वीडियो की पड़ताल की तो सामने आया कि यह वीडियो देलवाड़ा पंचायत समिति का है, जहां पर यह बुजुर्ग महिला महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची थी. रजिस्ट्रेशन होने के बाद महिलाओं को सभी योजनाओं का लाभ मिला तो बुजुर्ग महिला को इतनी खुशी हुई कि वह अपने आप को रोक नहीं पाई और महंगाई राहत कैंप में ही सबके सामने नाचने लगी.
कैंप में जनकल्याणकारी 10 योजनाओं का किया जा रहा मात्र रजिस्ट्रेशन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई यूजर अलग-अलग तरीके से कमेंट कर रहे हैं. जनता को सीएम गहलोत से राहत की इतनी उम्मीद है कि रजिस्ट्रेशन होते ही अपनी खुशी छुपा नहीं पाई.सीएम अशोक गहलोत लगातार बढ़ती महंगाई से जनता को राहत दिलाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं और लागू भी कर रहे हैं. महंगाई राहत कैंप में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी 10 योजनाओं का मात्र रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है.
महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आम जनता में जिस तरह से खुशी नजर आ रही है, उसका अंदाजा आप यह वीडियो देख कर लगा सकते हैं. गौरतलब है कि आमतौर पर 60 की उम्र के बाद अधिकतर पुरुष महिलाओं को बैसाखी के सहारे देखा जाता हैं. 80 की उम्र में बुजुर्ग महिला को महंगाई राहत कैंप में इतनी खुशी मिली थी बिना बैसाखी के ही पंडाल में नाच गाकर खुशी जाहिर कर दी.

