ब्रेकिंग न्यूज: मुकेश पूनिया
सीएम गहलोत ने यूआईटी चैयरमेनशीप के प्रबल दावेदार को दी स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाउह!
बीकानेर के दौरे पर आये सीएम अशोक गहलोत के स्वागत सत्कार करने में वालों में यूआईटी चैयरमेनशीप के कई दावेदार सक्रिय नजर आये। इस दौरान खासे अस्वस्थ्य और चलने में लडख़ड़ाते नजर आये चैयरमेनशीप के एक प्रबल दावेदार को सीएम गहलोत स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दे डाली। सीएम की इस सलाह के बाद प्रबल दावेदार को चैयरमेनशीप की दौड़ से बाहर माना जा रहा है । वहीं सीएम के आगमन पर कांग्रेस के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया लेकिन स्वागत करने वालों में कांग्रेस की मुस्लिम लॉबी के नेता कहीं नजर नहीं आये। इससे सियासी हल्कों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। चर्चा है कि नगर विकास न्यास चैयरमेनशीप की मांग पर अड़े कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिये सीएम गहलोत के बीकानेर दौरे का बहिष्कार कर रखा है। यह भी बात सामने आई है कि शुक्रवार की शाम हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में हुई कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं की मिटिंग में फैसला कर लिया गया था कि सीएम के आगमन पर उनके दौरे का बहिष्कार किया जायेगा। सीएम के स्वागत में कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं की गैर मौजूदगी से शिक्षामंत्री डॉ.बीडी कल्ला का मिजाज भी उखड़ा-उखड़ा सा नजर आया।
इकबाल खान एक पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया पब्लिशर हैं। वे आईरा वार्ता न्यूज नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश-विदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों को निष्पक्ष रूप से डिजिटल माध्यम में प्रकाशित करता है। उनका उद्देश्य जनहित की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।
कार्यालय
आईरा हाउस, एसबीआई बैंक वाली गली, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान, भारत
संपर्क
एडिटर इकबाल खान
मोबाइल: 9667508787
ईमेल: airavarta@gmail.com
Prev Post

