Logo

गंदे पानी के दलदल में फंस गई थी लाश चौबीस घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला।

गंदे पानी के दलदल में फंस गई थी लाश
चौबीस घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला
आईरा समाचार बीकानेर। करणी औद्योगिक इलाके में बबने गंदे पानी के तालाब में डूबे दलित युवक की लाश रविवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाली। बताया जाता है कि मृतक की लाश गंदे पानी के दलदल में फंस गई थी। जिसे तलाश कर निकालने के लिये एसडीआरएफ टीम के जवानों को चौबीस घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और रविवार सुबह जब लाश बरामद हुई तो टीम के जवानों और पुलिस ने राहत की सांस ली। सीआई बीछवाल महेन्द्र दत्त ने बताया कि मृतक युवक विक्रम वाल्मिकी पुत्र रमेश कुमार अपने तीन साथियों ओमप्रकाश,दिग्गविजय और दिपक के साथ शनिवार की अपरान्ह इलाके में सूअर को पकडऩे के लिये आये थे । सूअर गंदे पानी के तालाब की झाडिय़ों की तरफ भाग गया और विक्रम वाल्मिकी उसका पीछा करते हुए तालाब में डूब गया। इसकी सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और बीछवाल पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। गंदे पानी का तालाब काफी एरिया में फैला हुआ है इसलिये विक्रम की तलाश के लिये एसडीआरएफ  टीम को मौक्े पर बुलाया गया था। लेकिन रात होने के कारण एसडीआरएफ टीम ने अगले दिन तालाब में उतरने की योजना बनाई और रविवार सुबह सेवेर ही तलाश शुरू कर दी गई। इसके लिये टीम के जवान जाल और बॉट के साथ तालाब में उतर गये और काफी मशक्कत के बाद मृतक विक्रम की लाश तालाब से निकाली ली। एसडीआरएफ के हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने बताया कि लाश तालाब के दलदल में फंस गई थी इसलिये निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी में भिजवा दिया। थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर मृतक के बेटे प्रदीप वाल्मिकी की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.