Logo

बीकानेर जिला कांग्रेस के आठों ब्लॉकों में नये अध्यक्ष  पुरानों को नहीं दिया मौका,नए चेहरों को सौंपी कमान

आईरा समाचार  बीकानेर। चुनावी साल में संगठन को मजबूती देने में जुटी कांग्रेस ने नयी नियुक्तियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत ब्लॉक अध्यक्षों से की गई है। बीकानेर जिला कांग्रेस के आठों ब्लॉकों में पुराने अध्यक्षों को नजरअंदाज कर नये चेहरों को कमान सौंपी गई और जातिय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। नयी नियुक्तियों में बीकानेर पश्चिम के ए ब्लॉक में जाकिर हुसैन नागौरी, बी ब्लॉक में सुमित वल्लभ कोचर को नियुक्त किया गया है। सुमित लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय है। एनएसयूआई से यूथ कांग्रेस और अब ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए है। वो किसान और कांग्रेस नेता वल्लभ कोचर के पुत्र हैं। वहीं जाकिर हुसैन नागौरी को ए ब्लॉक का जिम्मा दिया गया है। जाकिर भी अर्से से कांग्रेस में सक्रिय है। इसके अलावा खाजूवाला के छत्तरगढ़ ब्लॉक में कयामूदीन पडिहार और खाजूवाला ब्लॉक में रामेश्वर लाल गोदारा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में गणपत राम सिगड़ को, श्रीकोलायत ब्लॉक में मदनलाल चौहान को जिम्मा दिया गया है। नोखा में भी दो ब्लॉक अध्यक्ष बना गए हैं। नोखा सिटी में मोहन लाल लीलण और नोखा देहात में रामनिवास तर्ड को अध्यक्ष बनाया है।
शहर और देहात अध्यक्ष के लिये सरगर्मिया हुई तेज


कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों के साथ ही सियासी सरगर्मिया भी तेज हो गई है,पार्टी में अब सबकी नजर बीकानेर शहर और देहात जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर टिकी हुई है। शहर अध्यक्ष के लिये केबिनेट मंत्री डॉ.बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला के अलावा दलीप बांठिया और गजेन्द्र सिंह सांखला ने दावेदारी कर रखी है,वहीं देहात कांग्रेस अध्यक्ष के लिये नित्यानंद पारीक, बिशनाराम सियाग,शिवलाल गोदारा और रामनिवास कूकणा की दावेदारी सामने आई है। इसके अलावा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों पर नयी नियुक्तिया होनी है,इसके लिये भी कई कांग्रेसी नेता जोर आजमाइस में जुटे हुए है। फिलहाल जिन ब्लॉकों के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं, वो तीनों बीकानेर से प्रदेश सरकार में मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे माना जा रहा है कि बीकानेर शहर के दोनों ब्लॉक में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, खाजूवाला और छत्तरगढ़ में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल और श्रीकोलायत में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की सिफारिश से ही ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। –

       जातीय समीकरणो से मिली नियुक्ति
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की नयी नियुक्तियों में भी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। इनमें शहर के वैश्य समाज को साधने के लिये सुमित कोचर को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कोचर बीकानेर शहर के अलावा गंगाशहर क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं। इसके अलावा बी ब्लॉक से अल्पसंख्यक समाज के जाकिर हुसैन है। मुस्लिम वोटों को खींचने के लिए कांग्रेस ये निर्णय किया है। इसी तरह नोखा, खाजूवाला और श्रीकोलायत में भी जाट समाज को विशेष अवसर दिया है।
  बधाई देने वालों का लगा तांता
नये ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से उनके समर्थकों में उत्साह ही लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीकानेर शहर बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर के समर्थकों ने तो नियुक्ति की घोषणा के साथ ही खुशियां मनानी शुरू कर दी। वहीं अन्य ब्लॉक अध्यक्षों के यहां भी खुशियां मनाई जा रही है। जिसमें पूर्व पार्षद हजारी राम  देवड़ा, कांग्रेस नेता मिलन गहलोत, कांग्रेस वरिष्ठ नेता एनडी कादरी, नेता एवं कलाकार अनवर अजमेरी, अकरम लुहार,  मनोज चौधरी, अहमद अली भाटी, सुशील सुथार , एवं नायक द्वारा खुशियां मनाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.