संभागीय नारी निकेतन की अध्यक्ष और सदस्य ने किया पदभार ग्रहण
अंबेडकर सर्किल से जुलूस के रूप में पहुंचे पवनपुरी तक जगह जगह हुआ स्वागत
आईरा वार्ता बीकानेर । राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त बीकानेर नारी निकेतन की संभागीय अध्यक्षा और सदस्यों ने सोमवार को विधिवत रूप से नारी निकेतन में पदभार ग्रहण किया नारी निकेतन की निर्देशक शारदा ने उनको पदभार ग्रहण करवाते शपथ दिलाई।इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और महिलाए शामिल थी ।पदभार ग्रहण करने के लिए सभंगीय अध्यक्ष शशिकला राठौड़ और सदस्या प्रियंका गहलोत सोलंकी, मेहनाज बानो के साथ सदस्य जुलूस के रूप में पवन पूरी स्थित नारी निकेतन कार्यालय तक पहुंचे ।रास्ते में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोक- रोक कर स्वागत अभिनंदन किया।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना डोटासरा, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, पार्षद और वरिष्ठ महिला नेत्री अंजना खत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राज भटनागर, भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत, हाजिर खान, रोशन बानो ,शहनाज बानो, मुमताज बानो, प्रेमलता राठौ,ड़ शबनम पठान, तेजू बाईसा ,कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सिंह मार्शल, मुमताज, रोशन ,शारदा चौधरी, विशाल गहलोत, पूर्व पार्षद कुंभार महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष संतोष प्रजापत ,कांग्रेस नेत्री पार्वती गोसाई, कांग्रेस नेत्री मुमताज शेख, अफसाना पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।