Logo

आजादी के 75 में अमृत उत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानी पूजनीय वेध मघाराम शर्मा और पूजनीय रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर जाकर उनके तेल चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर पुष्पांजलि की

आईरा वार्ता समाचार भाजपा जस्सूसर मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानी पूजनीय वैद्य मघाराम शर्मा और पूज्य रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर जाकर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर परिवार जनों का सम्मान किया।।
आज दिनांक 11 अगस्त 2022 को भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि आजादी के 75 में अमृत उत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानी पूजनीय वेध मघाराम शर्मा और पूजनीय रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर जाकर उनके तेल चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर पुष्पांजलि की और रामनारायण जी की धर्मपत्नी आदरणीय कमला देवी शर्मा को भगवान कृष्ण राधा का दुपट्टा पहनाकर धार्मिक पुस्तक गोपाल सहस्त्रनाम बैठकर अभिनंदन सम्मान किया गया साथ ही पूरे परिवार जनों को भगवान राम का दुपट्टा पहनाकर और धार्मिक पुस्तक देकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर एडवोकेट मुकेश ओझा कहा की जस्सूसर मंडल बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी भारत देश को आजाद कराने में जिन की अहम भूमिका रही पूज्य वेध मघाराम जी शर्मा और उनके पुत्र राम नारायण जी शर्मा आजादी के क्रांतिकारियों के योगदान से भारत देश आजाद हुआ ‌। उन्होंने किसानों भाइयों के लिए किसान आंदोलन किए । स्वतंत्रता सेनानी राम नारायण जी शर्मा ने 1942 में बीकानेर में सर्वप्रथम तिरंगा झंडा वेदों के चौक में फहराया और वहां से उनके साथ देशभक्त क्रांतिकारियों का जुलूस मोहता चौक होते हुए तेलीवाड़ा से दाऊजी रोड तक पहुंचा और दाऊजी रोड पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।स्वतंत्रता सेनानी राम नारायण जी शर्मा के जेष्ठ पुत्र मोहन जी पत्रकार ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में हमारे एक ही घर से पांच स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म देने वाले शर्मा परिवार का मै सदस्य हूं। और पूरे भारत वासियों को इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है हमारे दादा जी वैद्य मघाराम जी शर्मा ने दूधवाखारा चूरू में किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसान आंदोलन किए हमारे पिताजी राम नारायण जी शर्मा ने राजस्थान में सर्वप्रथम 1942 में तिरंगा झंडा बीकानेर में फहराया। ओर भारत देश की आजादी का बिगुल बजाया था। इन सभी के आदर्श हमारे परिवार में, समाज में और देश वासियों में हमेशा जीवंत रहेंगे। बीकानेर में वैद्य मघाराम जी कॉलोनी इन्हीं स्वतंत्रता सेनानी के नाम से स्थित है । स्वतंत्रता सेनानी सभी देशवासियों और सभी पार्टियों द्वारा पूजे जाते हैं।
भाजपा नेता अविनाश जोशी ने कहा कि हमें बहुत गर्व है कि बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानियो ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान निभाया। भाजपा नेता इंद्र चंद्र ओझा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के आह्वान पर संपूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के दीवाने स्वतंत्रता सेनानियों के घर घर जाकर उनका और उनके परिवार जनों का सम्मान किया जा रहा है और आने वाली पीढ़ियां इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखेगी। देशभक्ति माहौल पूरे देश में बना है और हिंदुस्तान के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिला सह संयोजक राजकुमार पारीक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान एक लहर और क्रांति बन चुका है और हमें स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है।स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के इस कार्यक्रम में मौजूद उनके परिवार जन में उनकी धर्मपत्नी कमला देवी शर्मा, जेष्ठ पुत्र पत्रकार श्रीमान मोहन जी शर्मा, भोजराज शर्मा गणेश शर्मा इनकी पुत्री सुशीला तावणिया जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, भाजपा नेता इंद्र चंद्र ओझा, अविनाश जोशी,मंडल महामंत्री चोरु लाल सुथार, अभियान के जिला सह संयोजक राजकुमार पारीक, जनसंघ नेता दाऊ लाल गहलोत,मंडल उपाध्यक्ष प्रभु चौधरी, रघुनाथ सिंह शेखावत, मंडल मंत्री सुभाष पुरोहित, राजकुमार प्रजापत, रामसा गहलोत , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, आशा स्वामी, पूजा सुथार, सहित मंडल और परिवार जन के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित भोजराज जी शर्मा ने सब का आभार व्यक्त किया। जानकारी एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा शहर जिला बीकानेर 94138 83064 9057502004

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.