Logo

बीकानेर लावारिश मिली युवक की लाश पर खरोचों के निशान व्यास कॉलोनी पुलिस जांच में जुटी

आईरा वार्ता बीकानेर। जयपुर हाईवे पर श्याम खाटू मंदिर के आगे शनिवार की सुबह एक युवक की लावारिश हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई और मृतक शर्ट फटा हुआ और उसकी लाश पर खरोचों के निशान होने से मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची व्यास कॉलोनी पुलिस ने लाश का पंचनामा तैयार करने के बाद कब्जे में लेकर पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सीआई व्यास कॉलोनी महावीर प्रसाद ने बताया कि दोपहर करीब सवा 12 बजे जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि जयपुर रोड़ पर खाटू श्यामजी मंदिर के सामने एक युवक मृत हालात में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिये। मृतक के पास कोई आईडी वगैरहा नहीं मिली है। उसकी उम्र तकरीबन 40-42 साल लग रही है और उसने काले रंग की शर्ट और काले रंग की हॉफ पैंट तथा पैरो में चप्पल पहन रखी थी। मृतक के पास एक टिफिन भी मिला जिस कन्हैयालाल लिखा हुआ है। मृतक के पास एक कॉपी भी मिली है जिस पर पूसाराम बावरी तेहनदेसर के मोबाइल नंबर लिखे हुए है। आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है।  सीआई ने बताया कि मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.