Logo

घुमंतू गुर्जर बकरवाल की पुश्तैनी बहको का मालिकाना हक दिए जाने की आई,जी एम.ने उठाई मांग

 आईरा वार्ता 14 जुलाई 2022 बारामुला के गुलमर्ग तहसील स्थित बूटा पथरी में इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के कश्मीर यूनिट द्वारा गुज्जर बकरवाल समुदाय की समस्याओं को उजागर करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल गुर्जर महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि जम्मू-कश्मीर प्रदेश महामंत्री जहांगीर चौहान तथा कश्मीर महामंत्री चौधरी सैफुद्दीन रहे।कार्यक्रम के आयोजक जम्मू कश्मीर मंत्री एवं बारामुला जिला प्रभारी चौधरी नवाब गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर आठ दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज बूटा पथरी में पधारे।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूटा पथरी एवं नागिन तीन के इलाके में रहने वाले घुमंतू गुर्जर बकरवाल समुदाय के पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं प्रदेशभर से पधारे हुए अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।मौके पर कश्मीर महामंत्री चौधरी सैफुद्दीन ने विस्तार पूर्वक इंटरनेशनल गुर्जर महासभा  द्वारा चलाए गए आंदोलन के फल स्वरूप भारत सरकार द्वारा पूर्ण एसटी आरक्षण, एसटी एवं एट्रोसिटी एक्ट  एवं 2006 फॉरेस्ट अधिनियम दिए जाने के लिए मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। भारतीय सेना का गुर्जर समुदाय की समय-समय पर मदद करने के लिए धन्यवाद एवं आभार जताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल देवानंद गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कश्मीर के महामंत्री द्वारा रखी गई बात के समर्थन को दोहराते हुए मौजूद नागरिकों द्वारा जोरदार ताली बजाकर मोदी जी एवं केंद्रीय सरकार का कश्मीर के गुर्जर समुदाय को हकूक दिलाने के लिए धन्यवाद किया गया। अपनी चर्चा के दौरान गुर्जर ने भारत सरकार से करीब 15 लाख घुमंतू वन गुर्जर समुदाय को बराबरी का हक दिलाने के लिए परमानेंट सेटेलमेंट प्लान बनाए जाने की मांग रखते हुए इस समुदाय के बहक एवं चरागाह ओं को नामांकन किए जाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर महामंत्री चौधरी जहांगीर चौहान कश्मीर यूथ अध्यक्ष नजीर गुर्जर कश्मीर महामंत्री चौधरी सैफुद्दीन गुर्जर कश्मीर मंत्री चौधरी नवाब नजीर गुर्जर बूटा पथरी सरपंच बाबा ची ची चौधरी बसीर गुर्जर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.