Logo

बीकानेर गोचर भूमि के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पूर्व मंत्री भाटी 1जुलाई से आमरण अनशन करेंगे

बीकानेर। बीकानेर सरेह नथाणिया गोचर भूमि के मामले में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने 1 जुलाई से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।पूर्व मंत्री भाटी ने बताया कि हमारे द्वारा पूर्व मे स्थानीय मुद्दे सरेह नथाणिया गोचर भूमि मे 2012 मे पट्टी पेडा के लिए भूमि आवंटित की गई थी। जिसके विरोध जिला स्तर पर धरना देने के बाद प्रशासन से15 जुलाई,2012 को लिखित समझौता हुआ था। जिसके बाद पत्थर मंडी का स्थान गोचर में से निरस्त कर दिया गया था लेकिन रिकॉर्ड में आज भी भूमि पत्थर मंडी के नाम इंतकाल मे चढा हुआ। उन्होंने बताया कि सरेह नथाणिया गोचर भूमि में फील्ड फायरिंग रैंज की शाखा हैं जिसके कारण गौ धन व पशुपालकों को जान का खतरा होने के कारण इसे अन्यत्र स्थापित करना था। इस सभी मुद्दों पर 24 फरवरी 2022 को जिला प्रशासन बीकानेर से मौखिक के साथ ही राज्य सरकार के प्रमुख शासन सचिव गृह, प्रमुख शासन सचिव राजस्व, प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग से विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता के बाद शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का लिखित समझौता हुआ था। साथ ही 9 मई 2022 को प्रदेश स्तरीय कमेटी द्वारा सभी बिंदुओं पर वार्ता कर राजस्थान की सभी गौचर औरण, चारागाह, तालाब, पायतन भूमि का सर्वेक्षण कर सुरक्षित व संरक्षित करने का आश्वासन दिया गया था। भाटी ने आगे बताया कि वार्ता के बाद भी प्रशासनिक अमले ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में 01 जुलाई 2022 को सुबह 10.15 बजे मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास गोचर भूमि पर गोभक्त धरना देंगे व पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी आमरण अनशन करेंगे । रविवार को धरने व आमरण अनशन की तैयारियों को लेकर गोभक्त देवकिशन चांडक ‘देवश्री’ , अशुमन सिंह भाटी, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, डूंगर सिह तेहनदसर, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, विजय उपाध्याय, सूरज प्रकाश राव,भोम राज गाट, शारदा भाट सहित आदि लग गये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.