Logo

बीकानेर भाजपा ने मनाया काला दिवस,कांगेस को कोसा

आईरा वार्ता बीकानेर। देश में सैंतालीस साल पहले लगाये गये आपातकाल के दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए बीकानेर शहर भाजपा की ओर से शनिवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत इंदिरा गांधी के रास्ते पर चलकर प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात बनाने में लगे हैं। 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचलते हुए 25 जून को आपातकाल घोषित किया और मीसा लागू कर संवैधानिक शक्तियों को समाप्त कर दिया जिसका परिणाम यह हुआ कि देश की जनता की आवाज उठाने वाला हर एक साधन बैन कर दिया गया। राष्ट्रहित की बात करने वाले लोगों को जेल में भी बंद किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विडम्बना है कि आज  कांग्रेस पार्टी के नेता कहते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं जबकि लोकतंत्र की हत्या तो आपातकाल में हुई थी जिसका परिणाम यह हुआ कि 21 महीने बाद जब आपातकाल खत्म हुआ तो भाजपा की सरकार बनी। कहा कि आपातकाल के 47 साल पूरे होने पर आज भाजपा इसे काला दिवस के रूप में मना रही है। हम कांग्रेस पार्टी को चेताना चाहते हैं कि आज राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंदिरा गांधी के रास्ते पर चलकर जो हरकतें कर रहे हैं उनसे बाज आना चाहिए। गहलोत को महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना चाहिए। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अगुवाई में दो घंटे दिये गये धरने के संयोजक जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने बताया कि भाजपा द्वारा आपातकाल की तानाशाही पूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना के विरोध में प्रतिवर्ष 25 जून को आपातकाल काला दिवस मनाया जाता है। काली पट्टी बांध कर धरने में शामिल हुए भाजपा नेताओं ने कांगे्रस को जमकर कोसा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.