बीकानेर,शहर,में,अतिक्रमण,के,खिलाफ,कार्रवाई,का,सिलसिला,बुधवार,को,भी,जारी,रहा
आईरा वार्ता,बीकानेर में बुधवार को जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से शीतला गेट के बाहर डारो के कब्रिस्तान के पीछे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई निगम की प्रभारी अधिकारी अलका बुरडक के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। डिविजनल कमिश्नर ने ली नगर निगम और नगर विकास न्यास अधिकारियों की मिटिंग शहरभर में अतिक्रमणों और अवैध कॉलोनियों में कार्यवाही के निर्देश बीकानेर। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने नगर विकास न्यास और नगर निगम को अपने-अपने क्षेत्र की समस्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण और कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। नीरज के पवन ने बुधवार यूआईटी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूआईटी की ऐसी जमीन जो वर्तमान में न्यास के नाम नहीं है तो इसे प्राथमिकता से न्यास अपने नाम दर्ज करवाएं और अपनी जमीन का रिकॉर्ड रखने के लिए अपने यहां एक प्रोपर्टी रजिस्टर मेंटेन करें। संभागीय आयुक्त ने उपखंड अधिकारी और तहसीलदार राजस्व को चकगर्बी और गेमानपीर रोड़ पर बसी अवैध कोलोनियों के खिलाफ कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण चिन्हित किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भवन निर्माण स्वीकृति के लिए प्रस्तुत प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही एनओसी जारी हो। संभागीय आयुक्त ने नगर निगम को आयुक्त को लक्ष्मीनाथजी मंदिर की सडक़ पर अगले दो दिन में अतिक्रमण चिन्हित करते हुए हटवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाइश करते हुए अगले दो दिन में लाल निशान लगवाएं ताकि वे खुद से अतिक्रमण हटा सकें, अन्यथा निगम द्वारा कार्यवाही की जाए।

