Logo

बीकानेर गरमा जा रहा नगर निगम कमिश्रर के साथ कांग्रेसी पार्षदो की तनातनी का मामला

आईरा,वार्ता,अख्तर,भाई,बीकानेर।,नगर,निगम कमिश्रर गोपालराम बिरधा और कांग्रेसी पार्षदों के बीच तनातनी का मामला ठंडा पडऩे के बजाय ज्यादा गरमाता जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले को लेकर अब कांग्रेस पार्षदों के तीन गुट बन गये है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शिक्षामंत्री डॉ.बीडी कल्ला के भतीजे महेन्द्र कल्ला की मौजूदगी में नगर निगम कमिश्नर और कांग्रेस पार्षदों के बीच समझौता वार्ता भी हुई लेकिन कांग्रेस के ज्यादात्तर पार्षद वार्ता में शामिल नहीं हुए । इस बीच नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरधा के रवैये से आहत कांग्रेसी पार्षदो का एक शिष्टमंडल संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के समक्ष   पहुंच गया और नगर निगम आयुक्त के विरोध में ज्ञापन सौंपा। जबकि कांग्रेसी पार्षदों का एक गुट इस मामले में नगर निगम आयुक्त का पक्षधर बना हुआ है । इस गुट के पार्षदों का कहना है कि नगर निगम आयुक्त जन समस्याओं का स्थायी समाधान  के लिये बेहतर काम कर रहे है।  इधर नगर निगम आयुक्त के खिलाफ खुलकर सामने आई भाजपा ने आरोप लगाया है कि  कांग्रेस राज में नौकरशाही हावी है । इसके चलते नौकरशाह अब जन प्रतिनिधियों पर हावी होने का प्रयास कर है। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इस सिलसिले में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरधा सरकार के इशारे पर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहे है। शहर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि निगम आयुक्त गोपाल राम नित नया विवाद खड़ा कर नौकरशाही का खौफ पैदा कर रहे है।ईस दौरान मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि नगर निगम में केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और उनके भतीजे की ओर से हस्तक्षेप किया जा रहा है। ये सही साबित हुआ है क्योंकि आज उन पार्षदों के साथ मीटिंग भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.