Logo

बीकानेर ,न्यूज काठमांडू में भागवत कथा के लिए रवाना हुए दल का स्वागत-अभिनन्दन कर किया रवाना

अख्तर भाई आईरा वार्ता बीकानेर

बीकानेर। पंडित मुरली महाराज व्यास जी के बीकानेर से काठमांडू भागवत कथा के लिए धार्मिक यात्रा प्रारंभ की गई। इस धर्म यात्रा का स्वागत रामपुरा व्यापार मंडल पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के नेतृत्व में लगभग 225 लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और लालगढ़ स्टेशन ट्रेन से काठमांडू के लिए रवाना की गई। इस मौके पर बीकानेर शाही इमाम शाहनवाज, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, ज्ञानी कुलविंदर सिंह जी मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने कहा यह धर्म यात्रा आपकी सफल होगी हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप इस यात्रा के दौरान और भगवत गीता के पाठ के बाद भगवान के दर्शन करने के बाद सिर्फ यह दुआ करें। प्रार्थना करें कि पूरे हिंदुस्तान में अमन अमन भाई हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी हम सब लोग एक साथ मिलकर रहे यह संदेश बीकानेर की पवित्र पावन धरा से पूरे देश विदेश में जाए। शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने कहा बीकानेर का भाईचारा एक अपने आप में मिसाल है यह मिसाल कायम रहे। ज्ञानी जी ने कहा हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं हम सभी धर्मों का आदर सत्कार करते हैं। हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रीय है इसको हमें कायम रखना है और भाईचारे का पैगाम दुनिया को पहुंचाना है। इस मौके पर दीपक अरोड़ा, सतपाल अरोड़ा, साजिद भुट्टो, इस्लाम भाटी, अभिषेक देलवाल, भानु जी राठौड़, पाबूजी राठौड़, कमल नागर, सत्यनारायण, मोहित अरोड़ा, सतपाल अरोड़ा भी मौजूद थे। इस मौके पर दीपक अरोड़ा ने कहा रामपुरा व्यापार मंडल सदैव सद्भावना के प्रोग्राम में आगे रहता है यहां पर मोहर्रम मनाए जाते हैं, दिवाली मनाई जाती है, ईद मनाई जाती है, वैशाखी मनाई जाती है दिवाली मनाई जाती है और सभी धर्मों के लोगों का आदर सत्कार किया जाता है। यह रामपुरा की मिसाल है। पार्षद सुनील, जाकिर, जमील अहमद, रामपुरा व्यापार मंडल के गणमान्य लोग सभी जाति धर्म के लोग शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.