शिक्षक नेता स्व. श्रवण पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
शिक्षक नेता स्व. श्रवण पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शे) एसटीएफआई के पूर्व प्रदेश मंत्री स्व. श्रवण पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर संगठन की जिला शाखा की ओर से स्थानीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने स्व. पुरोहित के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशील विचारधारा और शिक्षक हितों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्रवण पुरोहित ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका संघर्षमय जीवन और संगठन के प्रति निष्ठा शिक्षक समुदाय के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।सभा में उपस्थित शिक्षकों ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षक एकता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी, रेवंतराम गोदारा, श्रीराम बिजारणियां, मनीष ठाकुर, देवेंद्र जाखड़, श्याम देवड़ा, महेंद्र सिंह पंवार, नाजरा परवीन, अनिल गौड़, सगत सिंह, विजय सिंह राजपूत, शिव पुरोहित, धर्मराज आसेरी, रविन्द्र विश्नोई, सुंदरलाल विश्नोई, महावीर सिंह, यशपाल, कमल जाखड़ एवं राजकुमार जायस सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


