Logo

राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस पश्चिम विधानसभा की कार्यकारिणी गठित, मदन लाल जाखड़ ने की घोषणा

राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस पश्चिम विधानसभा की कार्यकारिणी गठित, मदन लाल जाखड़ ने की घोषणा

आईरा समाचार बीकानेर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष मदन लाल जाखड़ ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में सक्रिय लोगों को शामिल किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में मुरली रंगा, इरफान समेजा और विकास रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हसन अली खिलजी, नरेंद्र नायक, लक्ष्मण सोनी, दिनेश मेहरा और लालचंद नायक को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार त्रिलोक नायक, अयर्व बोहरा, राहुल व्यास, श्रीकांत शर्मा और प्रेम रतन व्यास को मंत्री नियुक्त किया गया है। ओमप्रकाश व्यास, नरेंद्र नायक, त्रिलोक नायक और सौरभ व्यास को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। श्रीकांत शर्मा को संगठन मंत्री तथा राजेश नायक को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।अध्यक्ष मदन लाल जाखड़ ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने और राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।आईरा समाचार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.