Logo

चाइनीज लाइटों और प्लास्टिक की झालरों के बजाय मिट्टी के दीयों का उपयोग करें : एनडी रंगा

चाइनीज लाइटों और प्लास्टिक की झालरों के बजाय मिट्टी के दीयों का उपयोग करें  एनडी रंगा

आईरा बीकानेर। बीकानेर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति की ओर से रविवार शाम को कोटगेट, सार्दुल सर्किल एवं पब्लिक पार्क के तीन गेट के पास फुटपाथ पर मिट्टी के दीये बेच रहे कुम्हार समाज के परिवारों से दीयों की खरीदारी की गई। इस अवसर पर संस्था संरक्षक एवं सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा ने बीकानेरवासियों से अपील करते हुए कहा कि चाइनीज लाइटों और प्लास्टिक की झालरों के बजाय मिट्टी के दीयों का उपयोग करें। इससे हमारी सांस्कृतिक परंपरा कायम रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाहूजा ने कहा कि दीपावली के अवसर पर कोटगेट सहित अन्य स्थानों पर कुम्हार परिवारों और मातृशक्ति द्वारा हाथों से बनाए गए मिट्टी के दीये, करवाचौथ के कलश और अन्य कलात्मक वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बीकानेरवासियों को इनकी खरीदारी कर कुम्हार परिवारों का सहयोग करना चाहिए। आपके द्वारा खरीदा गया प्रत्येक मिट्टी का दीया किसी गरीब कुम्हार परिवार के घर में भी दीपावली की खुशियां लेकर आएगा।उपाध्यक्ष रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी, सचिव सैय्यद अख्तर, के. कुमार आहूजा, हरीश कुमार शर्मा, शाकिर हुसैन शाकिर और महेश पांडे सहित अन्य सदस्यों ने भी बीकानेरवासियों से देशी मिट्टी से बने दीये और दीपावली से जुड़ी अन्य वस्तुएं खरीदने की अपील की है।यह जानकारी एनडी कादरी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.