उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद के संदर्भ में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद के संदर्भ में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
आईरा समाचार बीकानेर। उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े जाने की कार्रवाई के संदर्भ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते समय पीसीसी सदस्य एवं पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद, मो. सलीम भाटी, मासूक अहमद, दलीप सिंह तंवर एवं यूथ कांग्रेस महासचिव मो. शोएब मौजूद रहे।ज्ञापन में उज्जैन की करीब 600 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए उसके संबंध में की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने तथा मामले में संज्ञान लेकर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई।

