Logo

सदाबहार गीतों की महफिल 9 अगस्त को, कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन

सदाबहार गीतों की महफिल 9 अगस्त को, कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में 9 अगस्त की शाम होटल वृंदावन (प्रथम तल) में सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों पर आधारित गीत-संगीत संध्या “चले जाना जरा ठहरो किसी का दम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बैनर का शुक्रवार को संस्थान के अध्यक्ष एनडी रंगा ने विमोचन किया।

कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित इस विशेष संध्या में दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका यास्मीन खान स्थानीय गायक-गायिकाओं के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय युगल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने दौर के मधुर गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा संगीत प्रेमियों को यादगार सांस्कृतिक संध्या प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भोजक होंगे, जबकि नारायण बिहाणी एवं एनडी रंगा संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे। बैनर विमोचन के अवसर पर इंजीनियर कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, पवन कुमार चड्ढा, जावेद मिर्जा, हेमंत सोनी सहित अनेक संगीत प्रेमी एवं संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की इस संगीतमय शाम का आनंद लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.