बरजांगसर की बेटी ने रचा इतिहास,राजस्थान टॉपर और चूरू जिले में रही नंबर वन
बरजांगसर की बेटी ने रचा इतिहास, राजस्थान टॉपर और चूरू जिले में रही नंबर वन
बरजांगसर पत्रकार इकबाल खान,चुरू जिले की भानीपुरा तहसील के बरजांगसर गांव की होनहार छात्रा भावना पारीक ने 12वीं कला वर्ग में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।भावना पारीक ने न केवल राजस्थान स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, बल्कि चूरू जिले में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।टैगोर पब्लिक संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरजांगसर की इस छात्रा ने कुल 495 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।विद्यालय के शिक्षक बाबू खान ने बताया कि भावना शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही है, जिसकी लगन और परिश्रम से यह बड़ी सफलता संभव हो पाई है।इस उपलब्धि से पूरे गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने भावना को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
एडमिशन ओपन टैगोर पब्लिक संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरजांगसर संचालक बाबू खान, 91 94144 22862

