रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर उठाई आवाज
रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर उठाई आवाज
बीकानेर, 12 फरवरी। ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर आज पूरे भारतीय रेल में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में कॉम प्रमोद यादव मंडल सचिव के नेतृत्व में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के बैनर तले अखिल भारतीय मांग दिवस के रूप में अपना विरोध प्रदर्शन किया गया।
रेल कर्मचारियों और पेंशनरों की विभिन्न जायज मांगों को लेकर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों और यूनिटों पर अपना विरोध प्रकट किया गया। कॉम प्रमोद यादव और ब्रजेश ओझा ने अपने संयुक्त उद्बोधन में कहा कि आठवें वेतन आयोग की कार्यवाही शीघ्र शुरू हो और संशोधित वेतन भते 1 जनवरी से लागू किए जाएं। उन्होंने पुराने पेंशनरों और नए पेंशनरों से भेदभाव न करने, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी करने, और विभिन्न पेंशन योजनाओं में ओपीएस समान सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।इसके अलावा, उन्होंने बोनस का भुगतान आंकलन की सीमा 7000 प्रतिमाह को हटाने, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भते की दर 25% से वृद्धि करने, और विद्युत कोचिंग/आरएसी का नियंत्रण विधुत विभाग के अधीन करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी लंबित और जायज मांगों के प्रति सरकार और रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया।इस प्रदर्शन में 12 फरवरी को देश की ट्रेड यूनियनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का आह्वान भी सभी कर्मचारियों से किया गया।

