Logo

राजस्थान के लिए निराशाजनक बजट, बेरोजगार, महिलाएं और किसान हुए उपेक्षित

आज बजट  निराशाजनक और उपेक्षित राजस्थान

आईरा समाचार बीकानेर राजस्थान के लोगों के लिए  बजट  एक बड़ा झटका लेकर आया है। वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में न तो बेरोजगारों को कुछ मिला, न महिलाओं को और न ही फर्टिलाइजर्स को कोई राहत दी गई। सबसे ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि राजस्थान को इस बजट में कुछ नहीं दिया गया, जबकि यहां से केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष भी हैं।बजट में कर्मचारीयों को भी निराशा हाथ लगी है। न तो आयकर स्लैब में कोई राहत दी गई और न ही पुरानी पेंशन योजना पर कोई घोषणा की गई। महिलाओं के लिए भी बजट में कुछ नहीं किया गया, यहां तक कि छोटे-छोटे घरेलू उद्योग का काम करने वाली महिलाओं को भी कोई राहत नहीं दी गई।फर्टिलाइजर्स की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया गया, जो किसानों के लिए एक बड़ा झटका है। एन डी कादरी, राष्ट्रीय आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने बजट को निराशाजनक और उपेक्षित बताया है। उनका कहना है कि राजस्थान को इस बजट में कुछ नहीं दिया गया, जबकि यहां के लोगों को बहुत उम्मीदें थीं।बजट के इस निराशाजनक परिणाम से राजस्थान के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह बजट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और उन्हें इससे कुछ नहीं मिला है।

एंडी कादरी आईटीआई एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी बीकानेर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.