Logo

रक्तवीर सेवा संस्था का कंबल वितरण अभियान “मानवता की सेवा, सर्दी में गर्माहट

आईरा समाचार बीकानेर रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम ने कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से एक व्यापक विशाल कंबल वितरण अभियान “मानवता की सेवा, सर्दी में गर्माहट” चलाया। इस अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले असहाय लोगों को कंबल, जुराब और टोपी वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा ने बताया कि रक्तवीर सेवा संस्था कि टीम सर्दी के मौसम में गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए निरंतर ऐसे जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। संस्था के सदस्य ओंकारनाथ सिद्ध और डालचंद पाणेचा ने कहा कि वे आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पब्लिक पार्क, भीमसेन चौधरी सर्किल और जरूरतमंद परिवारों के घरों तक भी कंबल पहुंचाए गए। इस दौरान ओंकारनाथ सिद्ध, राजेश गोदारा, मुनिनाथ सिद्ध, जयशंकर उपाध्याय, पवन नाथ, संदीप सिद्ध, गोपीनाथ, श्रवण सिद्ध ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण में सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.