Logo

बीकानेर में विवाहिता से छेड़छाड़, आरोपी ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट

बीकानेर में विवाहिता से छेड़छाड़, आरोपी ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट

बीकानेर के लूणकरणसर के गांव अर्जुनसर में एक विवाहिता के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, किराया लेने आए युवक ने उसे अकेले पाकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया, लेकिन बाद में अपने भाई और घर की महिला को साथ लेकर आया और पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने AC ST की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अर्जुनसर निवासी एक दलित महिला ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार सहित रामदेव के मकान में किराए पर रहती है। रामदेव का छोटा भाई राकेश किराया लेने घर आया था, उस समय पीड़ित महिला घर में अकेली थी और ससुराल पक्ष के लोग अपने निर्माणधीन मकान में गए हुए थे। महिला को अकेला पाकर आरोपी युवक ने छेड़छाड़ की। शोर गुल सुनकर विवाहिता की सास और देवर मौके पर आ गए और उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

थोड़ी देर बाद आरोपी के परिजन पीड़िता के घर पहुंचे और घर का सामान बाहर फेंकने लगे। रोकने पर मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। पीड़िता के देवर के चोटें आई हैं। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि इस गांव में रहना है तो चुपचाप बैठ जाओ और घर खाली कर दो।पीड़ित परिवार के द्वारा वीडियो बनाया गया है, जिसमें आरोपी जातिसूचक गाली देता देखा और सुना जा सकता है। पीड़ित का आज 64 के बयान भी हुए हैं और आईजी साहब के यहां भी पेश होंगे। उन्हें डर है कि पुलिस मामले पर एफआर लगा सकती है।पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी दबंग और राजनीति रसूक रखते हैं और मंत्री के खास बताए जा रहे हैं, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.