साइबर क्राइम ट्रेनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन: सूचना सहायक ममता आचार्य को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र,बीकानेर में खुशी की लहर
साइबर क्राइम ट्रेनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन: सूचना सहायक ममता आचार्य को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र,बीकानेर में खुशी की लहर,
आईरा समाचार भवानी आचार्य बीकानेर न्यूज,साइबर सुरक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए साइबर पुलिस स्टेशन जैसलमेर की सूचना सहायक ममता आचार्य व्यास ने राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित “साइबर क्राइम ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर आईटी एक्सपर्ट्स” में उत्कृष्ट भागीदारी दर्ज कराई। यह प्रशिक्षण 24 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक पुलिस अकादमी के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन ममता आचार्य ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्कृष्ट कार्य, तकनीकी समझ और प्रशिक्षण के दौरान दिखाए गए कौशल के लिए जयपुर के पुलिस अधीक्षक श्री शांतनु कुमार द्वारा उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ममता आचार्य का यह प्रदर्शन साइबर क्राइम जांच में उनकी दक्षता को दर्शाता है और इससे विभाग को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर भी उनके सम्मान से उत्साह का माहौल रहा। ज्ञात रहे कि ममता आचार्य बीकानेर की बेटी है, सिंथल ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य की सुपुत्री है और रिटायर प्रिंसिपल मधुसूदन जी व्यास की पुत्रवधू है।

