भाजपा द्वारा फैलायी जा रही नफरत को समाप्त कर सामाजिक सौहाद्र कायम करना होगा- परमप्रीत सिंह बराड
आईरा समाचार बीकानेर भाजपा द्वारा फैलायी जा रही नफरत को समाप्त कर सामाजिक सौहाद्र कायम करना होगा- परमप्रीत सिंह बराड अल्पसंख्यक समुदाय जिस जगह ओर इज्जत का हकदार है उसे दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे-बिशनाराम सियाग
दिनांक 20.09.2025 जिला देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिला स्तरीय मिटिंग रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मोहम्मद अकरम की अध्यक्षता में तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के बीकानेर जिला प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़ व सहप्रभारी बाबू हुशैन, जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के सानिध्य में संगठन सृजन अभियान की मिटिंग आयोजित हुई।
इस मिटिंग में सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने आगन्तुक सभी अतिथियों का साफा, शाॅल व माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया तथा अपने स्वागत भाषण में उन्होने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
मिटिंग को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़ ने अपने सम्बोधन में कहा की अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करना है और भाजपा द्वारा फैलायी जा रही नफरत को समाप्त करने के लिए हमें भी परिस्थिति अनुसार रूपरेखा तय कर उसके अनुसार कार्य करते हुए सामाजिक सौहाद्र कायम करने की ओर विभाग की मजबूति के साथ पार्टी की मजबूती की ओर अल्पसंख्यक विभाग को नई सोच और नई दिशा में कार्य करना होंगा।
बिशनाराम सियाग ने अल्पसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय की अहमियत बताते हुए मिटिंग में आये हुए गणमान्य लोगों को विश्वास दिलाया कि जो अल्पसंख्यक समुदाय जिस जगह ओर इज्जत का हकदार है उसे दिलाने के लिए हम हमेशा आपके साथ है और हमेशा तत्पर रहेंगे।अल्पसंख्यक विभाग के सलमान पंवार ने बताया की इस मिटिंग में पीर शेर शाह, सत्तु खां (पूर्व जिला परिषद सदस्य), मौ. सरीफ समेजा, मौहम्मद सलीम कलर, याकूब कलर, पीर जफर शाह, पीर अमिन शाह, मोहम्मद रफीक, नासिर शहजाद तंवर, सलीम चैपदार, फारूक समेजा, शाहरूख लूणकरनसर, शहनवाज पड़िहार, हरून कुरैशी, हरून बहलीम, हसन डीडवाना, महबूब रंगरेज, इमरान लोदी, सलीम, इरफान पड़िहार, सद्दाम हुसैन, आशिफ, रसीद, भंवरदीन, नैक मौहम्मद, सतार, जावेद, अबनाम कच्छावा, अलीशेर, फारूक शाह, अमजद चैहान, अमजद कुरैशी, आरमान कौहरी, आरिज खां, आरिफ हुसैन सुलेमानी आदि सम्मलित थे।

