ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025″में डॉ.सी.के.दीक्षित ने भाग लिया
ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025″में डॉ.सी.के.दीक्षित ने भाग लिया
आईरा समाचार बीकानेर ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 का नई दिल्ली स्थित होटल हयात रिजेंसी में गौरवमयी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष मि.प्रान शर्मा, बीबीएल मधुकर, मि.हरवंश चावला, माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, माननीय प्रतापराव जाधव राज्यमंत्री आयुष भारत सरकार, माननीय लोकसभा सदस्य अनुराग शर्मा, मि.समीप शास्त्री, डॉ.कौस्तुभ उपाध्याय सलाहकार आयुष मंत्रालय भारत सरकार, वैद्य राजेश कोटेचा सचिव (आयुष) भारत सरकार आदि शामिल हुए।
समिट में वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य रमानंद झा, संयुक्त निदेशक योजना विभाग डॉ.इन्द्रप्रकाश झा, नेपाल से विख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.राकेश सिंह एवं आल इण्डिया आयुर्वेद एक्सपर्ट एशोसिएशन एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के आजीवन सदस्य वरिष्ठ आयुर्वेद व मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.सी.के.दीक्षित ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहभागिता की।डॉ.दीक्षित को आयुर्वेद सेवाकार्य पारिवारिक विरासत में मिला है, इनके पितामह स्वर्गीय वैद्यराज रामप्रसाद दीक्षित व पिताश्री वैद्यराज श्रीनिवास दीक्षित इस क्षेत्र के प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ रहे है। डॉ.सी.के.दीक्षित पूर्व में भी सी.एम.ईज.अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सेमिनार्स, कॉन्फ्रेंसेज, वर्कशॉप्स व वेबिनार्स मे भाग लेते रहे है।समिट में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ विशेषज्ञों, रिसर्च स्कॉलर्स व डेलीगेट्स ने उत्साह से सहभागिता की।

