हज़रत गेमना पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई , रविवार को मजार स्थल पर मेले भरा जायेगा
हज़रत गेमना पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई , रविवार को मजार स्थल पर मेले भरा जायेगा
आईरा समाचार बीकानेर। शुक्रवार को दरगाह हजरत गेमना पीर बाबा की मजार पर जायरीनों ने चादर चढ़ाई।इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर वसीम मोहम्मद कुरेशी ने बताया कि बीकानेर शहर के नजदीक करमीसर स्थित चावड़ा बस्ती में रविवार को सालाना हजरत गेमना पीर बाबा का उर्स(मेला) भरा जायेगा। शुक्रवार को मेले दरगाह कमेटी की तरफ़ मुकम्मल तैयारियां कर ली गई है। दरगाह को रोशनी से सजाया गया है।
दरगाह के आसपास साफ सफाई की गई। शनिवार को बीकानेर से बड़ी संख्या में जायरीन पैदल पहुंचने शुरू हो जायेंगे। इससे पहले आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद शहर के मोहम्मद शरीफ पीओपी वाले ठेकेदार के नेतृत्व में अरमान अली, असगर अली काका, शाकिर हुसैन चौपदार, तौफीक नागौरी, उस्मान रंगरेज, साजिद अली,राउंड अली,मो .अहमद,तमीम, रमजान खिलजी, वाजिद राठौड़, रईस अली, इमरान, मुजम्मिल सहित आदि ने मजार पर चादर चढ़ाकर बीकानेर के लिए अमन शांति खुशहाली की दुआएं की।
इससे पहले को शुक्रवार को ही दरगाह मैं दिन भर अक़ीदत के साथ चादर-फूल और शीरनी चढ़ाने का दौर शुरू हो गया। मेला स्थल पर खाने पीने की अस्थाई दुकान लोगो लगानी शुरू कर दी । रविवार को मेले के दिन दिन भर जायरिनों का जमावड़ा रहेगा।

