मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.डी. कादरी ने सादगी से मनाया 76वां जन्मदिन, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने का लिया संकल्प
मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.डी. कादरी ने सादगी से मनाया 76वां जन्मदिन, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने का लिया संकल्प
आईरा समाचार आज मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.डी. कादरी ने अपना 76वां जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने देशभर में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए अभियान शुरू करने का ऐलान किया। कादरी साहब का मानना है कि गाय का दूध और उससे बनने वाली शक्ति वर्धक सामग्रियां हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इसी उद्देश्य से वे बीकानेर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजेंगे। समाजसेवा और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले कादरी साहब का यह कदम निश्चित ही प्रेरणादायक है।