ईदुल अजहा के त्यौहार को देखते हुए सीएलजी सदस्यों की हुई मीटिंग सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की हुई अपील
ईदुल अजहा के त्यौहार को देखते हुए सीएलजी सदस्यों की हुई मीटिंग सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की हुई अपील
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। बीकानेर शहर के पुलिस कोतवाली थाने में शुक्रवार को थाना अधिकारी जसवीर सिंह द्वारा सीएलजी सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक में थाना प्रभारी ने ईद के पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर जसवीर सिंह ने कहा कि थाना कोतवाली क्षेत्र में अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गस्त को बढ़ावा दें। सामाजिक कार्यकर्ता अनवर अजमेरी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने व ऐसा करने वालों को चिह्नित कर पुलिस कार्यवाही की मांग की गई।
इस मौके पर हारून राठौड़, जितेन्द्र खत्री,कमल , पंकज, महेश, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद हुसैन सहित आदि सीएलजी मेम्बर मौजूद रहे।

