श्रीकोलायत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र दिया धन्यवाद
श्रीकोलायत। बीकानेर जिले के श्रीकोलायत में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क बनने जा रहा है जिसको लेकर श्रीकोलायत के जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह दिख रहा है। इस सम्बन्ध में पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी एवं ऊर्जा मंत्री पॉवर एनर्जी सेक्टर ऊर्जा भवन को पत्र लिखकर श्रीकोलायत में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क 3000 मेगावाट बनने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्व प्रधान भाजपा नेता जयवीरसिंह भाटी ने कहा कि इससे 5500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली बनेगी साथ ही स्थानीय बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा साथ ही विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में बीकानेर-श्रीकोलायत आत्मनिर्भर होगा। श्रीकोलायत में 3000 मेगावाट सोलर पार्क बनने पर भाजपा आईटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष डूंगरसिंह तेहनदेसर, सरपंच एसोसिएशन चेयरमैन जयसिंह हाड़ला, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष युद्धवीरसिंह रावलोत, युवराजसिंह भाटी, पूर्व चेयरमैन खींवसिंह बरसलपुर, मेडिकल व्यवसाई सुमेरसिंह भाटी, राम मोहन पुरोहित सहित कई प्रमुख लोगों ने भारत सरकार का आभार प्रकट किया है।

