Logo

देवीसिंह भाटी का हल्ला बोल आंदोलन 26 को, पूर्व तैयारी बैठकों को लेकर छतरगढ़, पूगल एवं खाजूवाला में सौंपी जिम्मेदारी

बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी का हल्ला बोल आंदोलन 26 मई 2022 को 12 बजे जिला कलक्टर परिसर में तय हुआ है। सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजन रखा गया है जिसके क्रम में दिनांक 19 मई 2022 को छतरगढ़ की शिव मंडी में सुबह 9 बजे, पूगल की जाट धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे और खाजूवाला की जाट धर्मशाला में 12 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजन रखा गया है जिसे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी सम्बोधित करेंगे एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को बीकानेर पहुंचने का आह्वान करेंगे। पूर्व तैयारी बैठक को लेकर पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने सोहनसिंह खारबारा, अरविंदसिंह, नारायणसिंह शेखावत को छतरगढ़ में, सिदार्थसिंह भाटी सरपंच पूगल, डूंगरराम सैन पूर्व सरपंच मेकेरी, राजूसिंह बन्धली पूर्व प्रधान, किशनसिंह पड़िहार, नरेंद्र सारण, काशीराम को पूगल एवं भागीरथ ज्याणी, डॉ नरेन्द्र आर्य, सतपाल नायक, मोतीसिंह राठौड़ आदि को खाजूवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के हल्ला बोल कार्यक्रम में विभिन्न तहसील मुख्यालय से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है जिसको लेकर पहले से प्रशासन के हाथ पांव फुले हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.