श्याम सुंदर पुरोहित की दर्दनाक मौत यह खतरनाक है शहर व्यस्ततम सडक़ों से गुजरते है भारी वाहन
श्याम सुंदर पुरोहित की दर्दनाक मौत यह खतरनाक है शहर व्यस्ततम सडक़ों से गुजरते है भारी वाहन
आईरा समाचार बीकानेर। शहर के गोगागेट सर्किल पर शुक्रवार की देर रात हुए दर्दनाक हादसे में बेलगाम रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार पीबीएम होस्पीटल रोड़ की तरफ से आये इस ट्रक ने गोगागेट सर्किल की तरफ मुड़ते ही बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया,जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने सर्किल पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साएं लोगों का कहना था कि शहर के व्यस्ततम सर्किल होने के बावजूद यहां भारी वाहनों को आवागमन लगा रहता है,जिससे आये दिन हादसे होते है। दरअसल,शहर की व्यस्ततम सडक़ों पर रात गहराते ही भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। जो राहगीरों और छोटे वाहन चालकों के लिये खतरनाक साबित हो रहे है। इस मामले की पड़ताल में सामने आया है कि हाईवे पर चलने वाले भारी शॉर्टकट के चक्कर में रात को शहर की व्यस्ततम सडक़ो से निकलते है। इस कारण हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। व्यस्ततम सडक़ों पर मौत की रफ्तार से फर्राटे भरते भारी वाहनों की यह समस्या पीबीएम रोड़ और स्टेशन से गंगाशहर की ओर जाने वाली रोड़ पर सबसे ज्यादा है। बताया जाता है कि रात दस बजे बाद नो एंट्री खत्म होते ही इन सडक़ों पर बसों,ट्रको,ट्रेलरों और डंपरों का आवागमन शुरू हो जाता है। शुक्रवार की रात भी बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से बीदासर बारी के बाहर रहने वाले 35 वर्षीय श्याम सुंदर पुरोहित की दर्दनाक मौत हो गई। शहर में भारी वाहनों के कारण ये पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी इस तरह भारी वाहनों की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि शहर की व्यस्ततम सडक़ों पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाये।

